
ग्वालियर:- जिले के डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर चौकी में गणतंत्र दिवस पर्व पर श्रद्धा भी दिखी और उल्लास भी प्रेम के साथ गणतंत्र दिवस टेकनपुर पुलिस चौकी परिसर में मनाया गया। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह लोधी के द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प माला चढ़ा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।

पुलिस चौकी प्रभारी टेकनपुर ने देश की आन बान और शान के साथ तिरंगे को सलामी दी तथा तिरंगा झंडा फहराया। चौकी प्रभारी ने उन वीर सपूतों को भी याद किया जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। तिरंगे को सलामी देते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों को शत शत नमन तो वही चौकी प्रभारी ने इस अवसर पर चौकी के पुलिस स्टाफ को अखंडता व एकता की शपथ भी दिलाई है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान