Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*पुलिस टीम द्वारा थाना माचलपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कालिकाबे में दबिश देकर हजारो लीटर महुआ लहान किया नष्ट*
*03 आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज 220 लीटर अवैध कच्ची हाथ भटटी की शराब जप्‍त*

जिले में अवैध शराब की धडपकड़ हेतु संपूर्ण जिले में अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत दिनांक 19.05.2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद व एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेडडी के निर्देशन में थाना प्रभारी माचलपुर , थाना प्रभारी खिलचीपुर, थाना प्रभारी भोजपुर , थाना प्रभारी जीरापुर एवं उनके बल सहित संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना माचलपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कालिकाबे के कंजर डेरा में दबिश दी।
ग्राम में निवासरत राजेश कंजर, रामबाबू कंजर एवं मुकेश कंजर अपने अपने डेरों में कच्ची हाथ भटटी की शराब बड़ी बड़ी कैनों में रखकर अपने खेत से ले जा रहे थे, टीम द्वारा अचानक दबिश देने पर पुलिस दल को देखकर शराब की कैनों को मौके पर छोड़कर भागने लगे जिनका काफी दूर तक पीछा किया गया जो उबड़ खाबड़ रास्ते का फायदा उठाकर भाग निकले। मोके पर पास जाकर देखा तो कैनों में हाथ भटटी की कच्चीो शराब भरी हुई थी वहीं आरोपीगणों के खेतों के आसपास तलाश लेने पर उनके खेत पर चल रहे अवैध शराब निर्माण भटटी सहित अधिक मात्रा में हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने की सामग्री महुआ लहान लगभग 30,000 लीटर कीमती करीबन 24 लाख रूपये एव अन्य सामग्री का मौके पर ही नष्टीकरण किया गया वहीं आरोपी राजेश कंजर निवासी कालिकाबे के भटटे के पास से 80 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब व आरोपी रामबाबू कंजर नि0 कालिकाबे के भटटे के पास से 60 लीटर कच्ची हाथ भटटी की शराब व अन्य आरोपी मुकेश कंजर नि0 कालिकाबे के भटटे के पास से 80 लीटर कच्ची हाथ भटटी की शराब जप्त की गई। इस प्रकार कुल 220 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब कीमती लगभग 22000 रूपये की विधिवत जप्त की गई ।
आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं फरार आरोपीगणों की तलाश की जा रही है ।
उक्त कच्ची शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने में थाना प्रभारी माचलपुर व उनकी टीम, थाना प्रभारी जीरापुर व उनकी टीम, थाना प्रभारी खिलचीपुर व उनकी टीम, थाना प्रभारी भोजपुर व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा ।

राजगढ़ से

अभिसेक शर्मा रिपोर्टर
ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट