Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक की विशेष पुलिस टीम ने की छापामार कार्रवाई*


कन्नौद: जुआ के अड्डों को संचालन को लेकर कन्नौद का नाम प्रसिद्ध है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कन्नौद के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुआ संचालन होता है जिसमें दूसरे शहरों से भी लोग जुआ खेलने आते हैं जिसमें उन्हें सारी व्यवस्थाएं व सुरक्षा की जवाबदारी दी जाती है। इन्हीं चर्चाओं की सूचना मुखबिर के द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह को दी जिस पर पर सूर्यकांत शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम की निरीक्षक लीला सोलंकी, निरीक्षक महेंद्र सिंह परमार,उप निरीक्षक सज्जन सिंह मीणा, उप निरीक्षक चिंतामणि चौहान, आरक्षक लोकेंद्र, आरक्षक बृजभूषण, आरक्षक भरत चरपोटा, सैनिक पंकज भोंदिया ने पुलिस थाना कन्नौद अंतर्गत ग्राम रायपुर के जंगल में घेराबंदी कर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे आरोपी इशाक पिता महबूब, खाजू पिता मम्मू शाह, इकबाल पिता मुंशी, पपिन पिता प्रहलाद बानीबाल, यतेंद्र, हमजू, जयंत गंगरानी, संतोष निवासी विक्रमपुर, अफसर पिता आशीक़, अकबर निवासी रायपुरा को रायपुर के जंगल में दबिश देकर पकड़ा जो ताश पत्ती पर रुपयों के पैसे से हार जीत का दाव लगा रहे थे आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ती,नगदी₹14885/-रुपए आठ मोटर साइकिल,11 मोबाइल फोन सहित करीबन ₹300000 की पुलिस के द्वारा जब्ती बताई गई है। दबिश के दौरान मुख्य सरगना पप्पू सरदार निवासी कालापाठा फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। डॉक्टर शिव दयाल सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

*गौरतलब रहे कि*
जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए डॉ शिव दयाल सिंह पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने खातेगांव में होटल में लाखों रुपए नकदी के साथ जुआ पकड़ा, विशेष पुलिस कार्यवाही बतौर न्यायालय में पेश करने पर समस्त जुआरियों को जेल भेजा गया था। भोरासा थाना क्षेत्र के नेवरी फाटा के समीप खेत में जुए के अड्डे पर दबिश देकर कार्रवाई की गई थी।
बुधवार को कन्नौद थाना क्षेत्र में रायपुरा के जंगल में चल रहा जुआ के अड्डे पर 100 किलोमीटर दूर से पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम व थाना कन्नौद के द्वारा संयुक्त छापामार कार्रवाई को लेकर जुआ संचालन कर रहे सरगनाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

देवास से ब्यूरो चीफ आदित्य श्रोत्रिय रिपोर्टर