प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मणो ने मुर्तियो मे प्राण भरे।
मुर्तिया चैतन्य हुई।
लोकेशन :- मनावर।
एस पाटीदार रिपोर्टर





भगवान की सेवा के पहले माता-पिता की सेवा करोगे तो दुनिया की कोई भी शक्ति आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकती हैं। उक्त विचार श्री राम कथा के सांतवे दिवस पर कुलमी पंच पाटीदार समाज जाटपुर के तत्वाधान मे सुश्री हेमलता जी मुद्गल ग्वालियर ने कही। उन्होनै आगे कहा कि 84 लाख योनियों में मनुष्य जीवन ही अच्छा जीवन है ,जो मानव कल्याण के लिए कार्य कर सकता है । “कराग्रे वसते लक्ष्मी ” का मन्त्र का अर्थ समझा कर कहा कि सबसे पहले उठकर माता-पिता को प्रणाम कर हथेली में लक्ष्मी जी, सरस्वती जी व गोविंद जी का ध्यान कर पृथ्वी को नमन करना चाहिए ।तत्पश्चात धरती पर पांव रखना चाहिए। उन्होने आगे कहा कि आपकी सफलता और खुशी आप में निहित है ।हौसलों से काम लोगे तो जीवन में नई चुनौतियो का सामना करने और अपने लक्ष्य को पूरा करने का उत्साह बना रहेगा । जीवन यापन भी एक युद्ध के समान ही तो है जिसमें हर पल हार और जीत का सामना करना पड़ता है । मन फिर भी अधीर रहता है ।हर पल मनुष्य कितने ही अंतर्द्वंद्वो से जूझता रहता है ।ईश्वर का स्मरण ही सही मार्ग दिखाता है । इससे मन की शांति और संतोष का मार्ग खुल जाता है ।वास्तव में अध्यात्म का मार्ग उस सुरंग की भांति होता है जिसके अंतिम छोर पर आनंद, सुख और मुक्ति का प्रकाश होता है। उसके एक दिन पूर्व देवताओ को नगर भ्रमण करवाकर मन्दिर मे देवताओ को अमृत प्राण भरकर स्थापित करवाया गया।।पं प्रदीप मंडलोई आचार्य एवं उनकी टीम द्वारा श्री राम यज्ञ यजमानो से करवाया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति श्री बालीपुर धाम सरकार श्री योगेश जी महाराज द्वारा करवाई गई। जाटपुर गांव की सात समीतियाॅ एवम अन्य सात गांवो की समीतियो का भंडारे मे सहयोग रहा ।संचालन टीकम जी साद ने किया।आभार पाटीदार समाज सरदार पटेल संगठन के अध्यक्ष भगवान जी मुकाती ने माना।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन