देश भक्ति संगीतो में झूमा कोठी नगरपरिसद
बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर




एंकर: – सतना:-(कोठी) हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की पूर्व संध्या पर कोटी बस स्टैंड पर आर्केस्ट्रा म्यूजिक का आयोजन किया गया था।
यह आयोजन विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा ने देश के लिए अपने प्राण देने वाले वीर शहीदों की याद में आयी किया था ।
इस रंगारंग कार्यक्रम में देश भक्ति संगीत के साथ संगीतकारों ने समा बांधा ।
संगीतकारों ने वहां पर आए हुए आम जनमानस को देशभक्ति गीतों से भाव विभोर कर दिया।
लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आये। इसके अलावा क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले क्षेत्र के समाजसेवीओं का भी सम्मान विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा के द्वारा किया गया है ।
सम्मान पाने वालों में कोरोना काल में अपनी चिकित्सीय सेवा देकर डॉ संदीप भगत ने समाज सेवा की मिसाल पेश की, तत्पश्चात उपेंद्र सेन पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष सोहावल जिन्होंने अपना शरीर दान किया है। प्रमोद अग्रवाल दीन सहायक संस्था, एथलेटिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री शैलजा सिंह, जूडो में गोल्ड मेडलिस्ट आदित्य द्विवेदी, राकेश सिंह अध्यक्ष व्यापारी संघ, सतीश गुप्ता अध्यक्ष युवा व्यापारी संघ, विनोद कुशवाहा समाज सेवी विनोद यादव योगा प्रशिक्षण के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, पूर्व विधायक उषा चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस डॉ. मालती भगत ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गया बागरी, मनोज बागरी बबलू , शिवम सिंह यूकां को भी श्रीमती कल्पना वर्मा ने सम्मानित किया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन