Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा- प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

प्रदेश के जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में आगामी 5 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली विकास यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होने इस दौरान निर्देश दिये कि विकास यात्रा के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाए तथा यात्रा के दौरान जो आवेदन प्राप्त हो, उनका त्वरित निराकरण किया जाए। बैठक में टिमरनी विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्री अंकित पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत सदस्यगण, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।


प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास यात्रा में निर्माण कार्यों व विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किये जायें। साथ ही इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों व लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान भी किया जाए और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होने विकास यात्रा से पहले अधिकारी कर्मचारियों को इसके लिये प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि जिन हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो चुके है, उनका गृह प्रवेश भी विकास यात्रा के दौरान गांव-गांव में कराया जाए। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 3255 स्वसहायता समूह गठित किये जा चुके है, जिनमें कुल 34425 सदस्य शामिल हैं। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबन्धक को जर्जर सड़कों की तुरन्त मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन व बटांकन के सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए।
कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान बताया कि विकास यात्रा की प्रतिदिन की प्रगति पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों में से 95877 आवेदन स्वीकृत कर दिये गये है तथा 9585 आवेदन अपात्र होने के कारण निरस्त किये गये है। उन्होने बताया कि एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत हरदा जिले में बांस उत्पादन का चयन किया गया है तथा बांस उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग व अन्य मार्गदर्शन के लिये भारतीय प्रबन्धन संस्थान इन्दौर के साथ एम.ओ.यू. भी किया गया है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में बताया कि हरदा जिले में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प, जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर, ग्राम चौपाल, नहर चौपाल, जीवनम् स्वास्थ्य शिविर, वसुमता क्लस्टर कैम्प, समरसता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है और उनकी समस्याओं का कैम्प में ही निराकरण किया जाता है।


कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में बताया कि इन नवाचारों की मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गत दिनों आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में सराहना की है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने भी बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग द्वारा जिले में प्रारम्भ नवाचारों की सराहना की। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि आगामी 15 अगस्त तक सभी अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि जिले में विकास यात्रा का ग्राम व तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित कर लिया गया है और इस संबंध में सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिये गये है। जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने बैठक में बताया कि जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें से 36 पूर्ण हो गये है, शेष शीघ्रता से पूर्ण कर लिये जायेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍