
हरदा- प्रभारी मंत्री श्री सिलावट और कृषि मंत्री श्री पटेल ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रामेश्वरम के लिए रवाना किया


प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने शुक्रवार शाम को हरदा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना होने वाली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की रेलगाड़ी से जाने वाले तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं और प्रदेश के वृद्धजनों को निःशुल्क तीर्थदर्शन करवा रहे हैं।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार आगामी दिनों में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के हितग्राहियों को वायुयान से भी तीर्थ दर्शन के लिए भेजेगी।

इस अवसर पर टिमरनी विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के कुल 300 तीर्थयात्रियों को लेकर हरदा से ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना हुई।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन