Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। दिनांक 27.01.2023 – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के 124 पुलिस निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया है, जिसमें से ग्वालियर जिले में पदस्थ निरीक्षक स्तर के पांच पुलिस अधिकारियों को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के रैंक पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत हुए निरीक्षकों को आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में आयोजित सादा समारोह में अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा रिविन काटकर डीएसपी की रैंक लगाई गई और सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन ने पदोन्नत हुए अधिकारियों से कहा कि पदोन्नति से आपके कर्तव्यों में भी परिवर्तन आएगा और नई जिम्मेदारी तथा कार्यों में वृद्धि होगी जिन्हे आपको बखूबी निभाना होगा। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर(दक्षिण) श्री मोती उर रहमान,भापुसे तथा अन्य पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ग्वालियर जिले से श्री विनायक शुक्ला, श्रीमती शैलजा गुप्ता, श्री राजीव गुप्ता, श्री विवेक अष्ठाना, श्री बैजनाथ प्रजापति को निरीक्षक से कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया है। जिसमें से श्री विनायक शुक्ला को डीएसपी ग्रामीण ग्वालियर तथा श्री बैजनाथ प्रजापति को कार्यवाहक डीएसपी यातायात ग्वालियर बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती शैलजा गुप्ता को पीटीएस तिघरा, श्री राजीव गुप्ता एवं विवेक अष्ठाना को कार्यवाहक डीएसपी बनाकर गुना भेजा गया है।