Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जमीन में गड्डा कर गढ़ा हुआ गुड़ लहान कुल मात्रा लगभग 20000 लीटर को मौके पर किया नष्ट

ग्वालियर 27.01.2023 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देशानुसार ग्वालियर पुलिस द्वारा जिसे के समस्त थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब व मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 27.01.2023 को अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना करहिया क्षेत्रांतर्गत चमेली का चक ग्राम दुबही में कंजर डेरों पर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाई जा रही है मुखबिर की सूचना पर से अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना करहिया पुलिस को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब का कारोबार करने बालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री अभिनव बारंगे के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुये दिनांक 27.01.2023 को थाना प्रभारी करहिया उनि अजय सिंह सिकरवार के नेतृत्व में करहिया पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान चमेली का चक ग्राम दुबही में दबिश दी गई दबिश के दौरान चमेली का चक ग्राम दुबही में सरकारी नाले के पास हाथ भट्टी की अवैध शराब बनाई जा रही थी। मौके से पुलिस टीम द्वारा 01 केन में भरी करीब 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मिली, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया। तलाशी के दौराने पुलिस टीम को 06 ड्रम, लोहे की तीन भट्टियां एवं जमीन में गड्ढे करके भरा हुआ गुड़ लहान कुल मात्रा लगभग 20000 लीटर मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। थाना करहिया पुलिस द्वारा मौके से फरार आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरुका– 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की तथा 06 ड्रमों में भरे हुये, लोहे की तीन भट्टियां एवं जमीन में गड्ढे करके भरा हुआ गुड़ लहान कुल मात्रा लगभग 20000 लीटर नष्ट किया गया।

सराहनीय भूमिका– अवैध शराब के विरुद्ध की गयी कार्यवाही में उनि अजय सिंह सिकरवार थाना प्रभारी करहिया, सउनि कप्तान सिंह गुर्जर, सउनि रामकुमार वर्मा, आर बिजेन्द्र, आर. अरविन्द रावत, आर. जितेन्द्र कश्यप, म.आर स्वदेश म.आर जया कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।