Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

टॉपर्स प्वाइंट कोचिंग का वार्षिक उत्सव छात्र छात्राओं के सम्मान एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न

किरण रांका रिपोर्टर

नगर के बजरंग कॉलोनी स्थित टॉपर्स प्वाइंट कोचिंग का राजश्री कॉलेज प्रांगण में 29 जनवरी 2023 दिन रविवार को संस्था के मार्गदर्शक श्री राम सिंह जी मेवाड़ा एवं संस्था संचालक जगदीश मेवाड़ा द्वारा वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा़, राजश्री कॉलेज संचालक बी एस परमार, महात्मा गांधी कॉलेज प्राचार्य वेद प्रकाश शर्मा राकेश सोलंकी, चंद्रपाल विश्वकर्मा, गुलाब सिंह मेवाड़ा, हरिनारायण शर्मा, संदीप यादव, देवराज मेवाड़ा, सतपाल ठाकुर, अर्चना मेवाड़ा, पत्रकार धनंजय जाट द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में आशा मेवाड़ा, राखी मेवाड़ा द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। इसके बाद संस्था द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर शाल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीआरसी अजब सिंह राजपूत, एंजेल्स पब्लिक स्कूल उपाचार्य भारत सिंह वर्मा, शास. शिक्षक आजादसिंह धांसू, वरिष्ठ पत्रकार किरण रांका, जहूर मंसूरी, कमल पांचाल, धनंजय जाट जितेंद्र बुदासा आदि उपस्थित रहे जिनका भी संस्था द्वारा पुष्पमाला पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों पर संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित जनों ने बहुत ही सहाराना की। एवं तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह वर्धन कर उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति की प्रशंसा की। इसी क्रम में सत्र 2021-22 के टॉपर्स विद्यार्थियों का एवं इस सत्र के टेस्ट टॉपर एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय विद्यार्थियों का संस्था की ओर से उपस्थित अतिथियों द्वारा दीवार घड़ी एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। दिवार घड़ी देने के पीछे का उद्देश्य संस्था का कि अपने अमूल्य समय के हर पल को समझे एवं एक-एक पल के मूल्य को पहचाने। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उचित मार्गदर्शन दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं राजश्री कॉलेज संचालक बी एस परमार द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि कोविड-19 महावारी में जिन विद्यार्थियों के माता या पिता का निधन हुआ उन्हें राजश्री कॉलेज आष्टा द्वारा 3 वर्षीय शिक्षण महाविद्यालय में निशुल्क दिया जाएगा। वही श्री परमार द्वारा टॉपर्स प्वाइंट कोचिंग के सत्र 2021-22 के प्रथम द्वितीय तृतीय टॉपर्स विद्यार्थी को राजश्री कॉलेज परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। स्वागत बेला के दौरान स्नेहा शर्मा को टॉपर्स प्वाइंट कोचिंग बेस्ट गर्ल अवार्ड से एवं हरिओम मेवाड़ा को टॉपर्स प्वाइंट कोचिंग बेस्ट बॉय अवार्ड से सम्मानित किया गया। देश भक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं का संस्था की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व एवं वर्तमान छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव दीक्षित द्वारा किया गया एवं टॉपर्स प्वाइंट कोचिंग परिवार द्वारा आभार किया गया।