
हरदा- प्रत्येक मंगलवार को नागरिकों की समस्याएं जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में बिचपुरीमाल निवासी भुरईबाई ने अपनी पैतृक भूमि पर गांव के प्रेमबाई देशवाली व लतीफ खान द्वारा अवैध कब्जा किये जाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने तहसीलदार सिराली को प्राथमिकता से प्रकरण की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम पचौला निवासी गोपाल खंडेल ने दो वर्ष से पीएम सम्मान निधि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने अधीक्षक भू-अभिलेख को प्रकरण की जाँच कर निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम चारूवा निवासी शुभम राठौर ने आम रास्ते पर अतिक्रमण के संबंध में जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया से शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया व जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मौके पर जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना