किरण रांका रिपोर्टर

शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा में सिक्युरिटीज मार्केट एंड मनी मैनेजमेंट विषय पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित होगा। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर एस आई अजीज व वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉक्टर दीपेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा दिनांक 3 फरवरी से दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार करियर इन सिक्योरिटीज मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट विषय पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर श्री विवेक वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे डॉ पाठक ने बताया कि शिक्षकों वह विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता की जागरूकता लाने के उद्देश्य इस सेमिनार को आयोजित किया जा रहा है साथ ही नवीन शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया