Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर विकास के अनेक बिन्दु हुए सर्वसम्मति से पारित

किरण रांका रिपोर्टर

नगरपालिका का साधारण सम्मेलन नगरपालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, सम्मेलन में एक दर्जन बिन्दुओ पर विचार विमर्श कर सभी बिन्दुओ को सर्वसम्मति से एकमत होकर पारित किए गए l नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने जानकारी देते हुवे बताया कि स्वच्छता कि दृष्टि से डोर टू डोर कचरा संग्रहण हेतु, छोटा फायर वाहन क्रय, वर्ष 2023-24 हेतु मटेरियल को स्वीकृत कर निविदा दर आमंत्रित करने को स्वीकृति मिलीl इसी प्रकार स्थानीय कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एबीसी एवं डी ब्लॉक दुकानों कि नीलामी की प्राप्त दरों को स्वीकार किया गया, वही नगरपालिका वर्षो से अल्प किराया राशि में संचालित दुकानों के किराये में वृद्धि करने सम्बन्धी प्रस्ताव को सर्वसम्मति प्राप्त हुईl साथ ही प्रधानमन्त्री आवास स्थल के पास शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण करने, सिचाई विभाग को रामपुरा डेम से पानी छोड़ने के सम्बन्ध में राशि दिए जाने को भी परिषद ने हरी झंडी दिखाई l इसी प्रकार सर्वसम्मति से बस स्टैंड में बुकिंग ऑफिस दुकान की नीलामी, साप्ताहिक हाट बाजार के चबूतरों की नीलामी करने को भी पारित किया गया l
कॉलोनी चौराहा अब परशुराम चौराहे से जाना जायेगा – नपाध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा ने यह भी बताया कि नागरिको कि मंशानुसार वार्ड क्रमांक 1 अलीपुर स्थित पीलीखदान बस्ती का नाम एपीजे अब्दुल कलाम करने, वार्ड 15 स्थित छात्रावास कालोनी का नाम भारत नगर करने, वार्ड 16 स्थित कॉलोनी चौराहे का नाम परशुराम चौराहा करने, कला तालाब चौराहे को लवकुश चौराहा करने, भोपाल नाका चौराहे को महाराणा प्रताप चौराहा करने सम्बन्धी प्रस्ताव एकमत होकर सर्वसम्मति से निकाय स्तर पर प्रक्रिया पूर्ण कर शासन को प्रेषित करने हेतु पारित किया गया l नगर विकास के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, उपाध्यक्ष सिद्दीका बी, सीएमओ एनके पारसनिया, पार्षदगण डॉ सलीम, कमलेश जैन, राजकुमार मालवीय, हिफज्जुर्रहमान भैया मिया, राशिदा हुसैन, मेहमूद अंसारी, आरती नामदेव, शेख तस्कीन बी, नूरजहा, जाहिद गुड्डू, अनीता भट्ट, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, अंजली चौरसिया, लता मुकाती, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, उपयंती आदित्य तलनिकर, आयुषी भावसार, मनीष श्रीवास्तव, लेखपाल अनिरुद्ध नागर, यश कौशल, सुभाष सिसोदिया, अजय द्विवेदी, इसरार खा सहित अन्य नपा कर्मचारीगण मौजूद थे l