बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



परासिया बाईपास मुख्य मार्ग से हर्रई ढाना रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज विधायक सोहन बाल्मिक जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पोनर जनपद उपाध्यक्ष जमील खान जनपद सदस्य प्रियंका बिरहा जनपद सदस्य सुनील ,अहईके सरपंच गीता राजेश बेलवंशी ज्योति डेहरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ रोड निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराया जाना है जिसकी लंबाई 3 किलोमीटर लागत 2 करोड़ 74 लाख इसमें एक पुल 10 पुलिया का निर्माण कार्य होना है उल्लेखनीय है कि यहां के ग्राम वासियों को आवागमन में काफी कठिनाई होती थी पक्का मार्ग नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में ग्राम वासियों के साथ-साथ स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को भी काफी परेशानी होती थी अब यह सड़क निर्माण हो जाने से आसपास के 10 ग्राम की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा यह सड़क खिरसाडू तक बनेगी जिससे बाईपास मार्ग का लाभ जनता को मिलेगा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित हुए

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है