बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


परासिया में गुरुवार को विकासखंड परासिया के जनपद पंचायत के प्रांगण में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय रोज़गार मेला का आयोजन किया गया। रोज़गार मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत परासिया की अध्यक्ष श्रीमती आशा आमरवंशी उपस्थित रही। मेले की अध्यक्षता जनपद पंचायत परासिया के उपाध्यक्ष श्री जमील खान ने की। रोजगार मेले का आयोजन कलेक्टर महोदया छिन्दवाड़ा के निर्देश और मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वय ज़िला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने किया।रोज़गार मेले में कुल 120 युवक युवतियों ने अपना पंजीयन कराया और 72 बेरोजगार युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों मे किया गया। जिसमे जेड सिक्युरिटी नागपुर ने 09,सतीजा मोटर्स छिन्दवाड़ा ने 10,कारगिल प्राइवेट लिमिटेड नागपुर ने 07,वर्धमान यार्न मंडीदीप ने 06,वर्धमान फेब्रिक्स बुधनी ने 10, सी आई आई छिन्दवाड़ा ने 10,एल आई सी परासिया ने 08,विश्वास जॉब एजेंसी ने 04 एवं एन एन रोजगार प्लेसमेंट ने 08 बेरोजगार युवक/युवतियों का चयन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रबंध कौशल उन्नयन सुक्खन कवडे, ब्लॉक प्रबंधक प्रकाश मोहबेकर, सहायक ब्लॉक प्रबंधक तारिक मलिक, जुगल किशोर झारिया, मोरिना अल्बर्ट, रूपेश कुमार डेहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक