ब्यूरो चीफ पंडित नन्द शर्मा



प्रशिक्षण के आरंभ में श्रद्धेय दीनदयाल जी उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह अमलियार जी द्वारा दिया गया। बैठक का उद्घाटन सत्र वालसिंह मसानिया जी अ ज जा जिला महामंत्री द्वारा लिया गया। जिसमें भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बैठक में पधारे लोगों को बताया गया। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पारा मंडल के प्रभारी श्री विजय जी चौहान द्वारा संगठनात्मक विषयों पर बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों से चर्चा की गई। साथ ही आगामी दिनों में आने वाले संगठन के कार्यों की जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में संगठन के डिजिटलीकरण के बारे में जिला आईटी सेल संयोजक श्री अर्पित जी कटकानी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी जी द्वारा समापन सत्र, जिसमें भाजपा की रीति नीति संगठन के कार्य और बूथ डाटा डिजिटलीकरण के संबंध में कार्यकर्ताओं को समझाया गया।
पारा से चेतन देवड़ा के साथ महेंद्र चौहान की रिपोर्ट।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है