Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ पंडित नन्द शर्मा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे आज सभी आईसीडीएस सुपरवाइजर, शिक्षा विभाग, एएनएम और आशा पर्यवेक्षको की बैठक रखी गयी। बैठक मे यूनिसेफ के श्री संतोष पाल के द्वारा एनिमिया और कुपोषण के बारे मे बताया गया, उनके द्वारा आयरन गोली, आयरन सिरप, उसके लाभ आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी और कुपोषण के बारे के बताया ।
बीएमओ डॉक्टर पूरनसिंह के द्वारा बैठक के दौरान सभी कुपोषित बच्चों को एनआरसी मे भर्ती करने के निर्देश दिये और कुपोषण के कुचक्र को रोकने के लिए बच्चो मे अंतर और परिवार नियोजन के महत्व के बारे मे बताया। डॉ हरिश आर्य के द्वारा एनिमिया के प्रभावो के बारे मे बताया एवं बचाव के उपाय बताये। बैठक के दौरान सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमो की भी समीक्षा की गयी । बैठक मे बीईई चेतन माधवलाल गोयल, बीपीएम विकास पाटीदार, बीसीएम रूपसिंह पटेल,एलएचवी अनिता सक्सेना, सुपरवाइजर सरदार सोलंकी, कालूसिंह जर्मन, शोभाराम अलावा,भारत कटारे, रणछोड़ डावर, आइसीडीएस सुपरवाइजर कंकु सोलंकी, लक्ष्मी बघेल आदि समस्त सुपरवाइजर और समस्त एएनएम एवं आशा पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। गंधवानी से संदीप सोलंकी की खबर