
दिन पहले चांटा मारने का बदला एक युवक ने चाकू मार कर लिया। उसने अपने भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपित भाइयों ने युवक के गर्दन, चेहरा और पेट में चाकू घोंप दिए। इस सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
शास्त्री नगर निवासी राम पुत्र गजानंद जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी गर्दन पर पीछे से आरोपित वसीम और मोहसीन खान ने चाकू से वार किया है। घटना शनिवार रात की है। मोघट थाने में आरोपित वसीम और मोहसीन पर हत्या के प्रयास की धारा 307 में प्रकरण दर्ज करने किया गया है। देर रात वसीम को गिरफ़्तार किया गया है।
उसने पूछताछ में दो दिन पहले हुए विवाद में चाकू मारने की बात कबूल की। मोघट थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि फरार आरोपित मोहसीन की तलाश की जा रही है। घायल राम की हालत ठीक है। विदित हो कि घटना से दो दिन पहले राम और वसीम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते राम ने वसीम को दो चांटे मार दिए थे। इसके बाद से राम पर वसीम रंजिश रख रहा था। शनिवार रात करीब आठ बजे मौका देखकर राम पर आरोपित मोहसीन और वसीम ने प्राणघातक हमला कर दिया। उसे आरोपितों ने चाकू मारा है। मामले में मोघट पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज किया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है