Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद- संत रविदास जी की जयंती पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज से सरकार की जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही विकास यात्रा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगी जो जनपद पंचायत सरदारपुर की 95 पंचायत में पहुंचेगी। विकास यात्रा की शुरुआत ग्राम पंचायत निपावली से हुई। जो विकास यात्रा रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम पंचायत निपावली में भाजपा नेता संजय बघेल, मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, कन्हैयालाल पटेल ने मां सरस्वती के चित्र का पुजन व कन्या पूजन कर विकास यात्रा की शुरुआत की। पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संजय बघेल, मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर निपावली संरपच गुड्डी बाई पिरूलाल मकवाना, भाजपा नेता कन्हैयालाल पटेल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुनिल वसुनिया, मधुसूदन बाहेती, सतीश राठोड़,बगदिराम बम्बोरीया, राहुल धाकड़, रविराज जायसवाल , एसडीएम राहुल चौहान,जनपद सीईओ शिवम प्रजापति ,एसडीओपी रामसिंह मेडा, तहसीलदार रवि शर्मा , आदि उपस्थित थे । एसडीएम राहुल चौहान ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विकास यात्रा की रूपरेखा में उपस्थित जनता को अवगत कराया व शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित किया। अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात सभी ने हरी झंडी दिखाकर विकास रथ को रवाना किया। भाजपा नेता संजय बघेल ने कन्या पूजन किया उसके बाद जल कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो आरोग्य केंद्र पहुंची जहां पर अतिथियों द्वारा आरोग्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। इसके बाद विकास यात्रा कचनारिया पहुंची जहां पर जल कलश यात्रा निकालने के साथ विधार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस प्रकार विकास यात्रा अपने रूठ के अनुसार आगे बढ़ती रही। विकास यात्रा ग्राम पंचायत राजोद पहुंची जहां संरपच जितेन्द्र गामड़ , उपसंरपच देवीराम धाकड़, मन्नालाल पुरोहित, दिनेश जायसवाल, सुरेश वसुनिया, सचिव तुलसीदास बैरागी पंचायत पंच द्वारा स्वागत किया गया इस पश्चात यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए चामुंडा चौक,बस स्टैंड, होते हुए बैंक ऑफ इंडिया से पुनः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीखेडी पहुंची जहां पर स्थित शाउमावि हाईस्कूल पर महिला बाल विकास विभाग ,उघानिकी विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों ने अपने अपने स्टाल लगाकर योजनाओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने यहां पर स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। खेलो इंडिया के अंतर्गत कबड्डी,खो खो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया व विजेता टीम को प्रमाण पत्र वितरित किए शाउमावि के मैदान पर हुआ। विकास यात्रा के दौरान लाडली लक्ष्मी योजना, पेंशन योजना,सबल योजना सहित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।यात्रा का रात्रि विश्राम बस स्टैंड स्थित शासकीय विद्यालय पर रात में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों स्कूली बालिकाओं ने एक बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी साथ ही अन्य आयोजन हुए यात्रा कल अगले पड़ाव पर ग्राम लाबरिया पहुंचेगी इस दौरान जनपद अध्यक्ष झागुडी बाई देवा सिंगार , नायब तहसीलदार रवि शर्मा नोडल अधिकारी ,जल संसाधन विभाग के एसडीओ अशोक गर्ग, पीएचई एसडीओ नवल सिंह भुरिया,श्रीमंता,आरईएस एसडीओ ललित वेघ, बीआरसी भंवर, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल जनपद पंचायत के मुकेश पंडित प्रवीण भाटी, अजय, प्रमिला तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।