मुकेश अम्बे रिपोर्टर





केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने किया 895.09 लाख की लागत से बने 150 सीटर कन्या एवं बालक छात्रावास का लोकार्पण
बड़वानी 07 फरवरी 2023/प्रदेश की सरकार द्वारा जनता के लिए हर क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे हैं। सरकार की पहली प्राथमिकता जनकल्याण है, इसलिए तो सरकार द्वारा अनेक हितग्राही मूलक योजनाएं चलाई जा रही है। और आज बड़वानी शहर में जनजातीय बालक एवं बालिकाओं को मिली 150 सीटर छात्रावास की सौगात से इस क्षेत्र के बच्चे पढ़कर अपने माता-पिता, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इसलिए बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ाई करे और निरंतर आगे बढ़ते रहे।
प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने उक्त बाते मंगलवार को विधानसभा बड़वानी की विकास यात्रा के बड़वानी शहर में पहुंचने पर 895.09 लाख रुपये की लागत से बने 150 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास का लोकार्पण करते हुए उक्त बाते कही।
इस दौरान कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर, जनपद पंचायत बड़वानी उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोयल, गणमान्यजन श्री नन्दूभाई नागौर, श्री कमल यादव, श्री राहुल मालवीय सहित अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है