Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे

नागलवाड़ी जिला बड़वानी


नागलवाड़ी क्षेत्र के किसान एवं व्यापारी बंधु अपनी उपज को विक्रय करने हेतु देश की मंडियों में अपने वाहनों से उपज को ओझर नगर से वाहनों को भेजते हैं ओझर नगर में मुख्य सड़क बहुत ज्यादा सकड़ी एवं अतिक्रमण युक्त है प्रतिदिन वाहनों को निकलने में बहुत ज्यादा कठिनाई होती है स्थानीय निवासियों और दुकानदारों द्वारा अपने वाहनों तथा दुकान का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण किया जाता है,जिससे वाहनों को निकलने में अक्सर समस्या बनी रहती है ,
ज्ञापन का वाचन करते हुए उन्होंने कहा कि 6 फरवरी को
ओझर ग्राम में मुख्य मार्ग पर कैरेट खाली करने आए ट्रक की रगड़ से नीम के पेड़ की टहनी गिरने से कुछ लोगों द्वारा ट्रक ड्राइवर से मारपीट की गई थी जिससे कि जाम लगा था ट्रक ड्राइवर ने किसान कमल गहलोत को फोन लगाकर बुलाया था कमल गहलोत के बीच बचाओ में किसान कमल गहलोत के साथ भी मारपीट की गई जिससे नाराज होकर किसानों ने एकत्रित होकर ओझर बाईपास रोड बनाने की मांग की गई ।
उन्होंने बताया की मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण होने से अक्सर यह घटनाएं होती रहती है इस संज्ञान में एक ज्ञापन थाना प्रभारी नागलवाड़ी को दिया और दूसरा जिला कलेक्टर महोदय बड़वानी को जिला कलेक्टर कार्यालय में जाकर दिया गया ।
ज्ञापन में नागलवाड़ी के किसानों ने बताया कि बड़वानी जिले का अंतिम ग्राम नागलवाड़ी सब्जी भाजी व कृषि मैं जिले में नंबर वन है और टमाटर उत्पादन में हब है यहां का टमाटर देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर विदेशों तक ट्रकों के माध्यम से ओझर होकर जाता है ओझर मुख्य मार्ग पर ढलान और टेढ़े मेढ़े संकरे मार्ग होने से दुकानदारों द्वारा सड़क पर ही अपना सामान रखकर मार्गो को बाधित करते है जिससे कि अक्सर घंटो जाम लगा रहता है वर्ल्ड ट्रक चालक वह दुकानदारों के बीच वाद विवाद की स्थिति बनती रहती जिससे कि दूर मंडी मैं नहीं पहुंच पाने से किसानों को आर्थिक नुकसान होता है नागलवाड़ी किसान संघ व्यापारियों ने मांग की है कि ओझर बाईपास रोड बनाया जाए जिससे कि किसानों को और व्यापारियों को किसी बात की परेशानी ना हो जनप्रतिनिधियों वह जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी व घोर लापरवाही का खामियाजा मंदी की मार झेल रहे किसानों को झेलना पड़ रहा है किसानों ने ज्ञापन देकर ओझर नगर का बायपास शीघ्र बनाने की मांग मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है जिससे किसानों की समस्या का निदान हो सके।