स्वागत सभा में शिवराज सरकार पर जमकर बरसे प्रभात
बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर



एंकर – मैहर विधानसभा के ग्राम बेलदरा में हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव नियुक्त हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेश घई का भव्य स्वागत किया गया।स्वागत सभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा रामकिशोर पटेल हीरामन मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बोलते हुए प्रभात द्विवेदी शिवराज सरकार पर जमकर बरसे।उन्होंने उपचुनाव के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा न करने स्थानीय फैक्ट्रियों में यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध न करा पाने जैसे कई आरोप शिवराज सरकार लगाए।हजारों की संख्या में रोज मां शारदा के दर्शन करने आने वाले मां के भक्तों को आस्था पर प्रहार करने वाले रोपवे के किराया बढ़ाए जाने के निर्णय की भी आलोचना की इसके लिए रोपवे प्रबंधन सहित सरकार को जिम्मेदार ठहराया।प्रदेश महासचिव धर्मेश घई ने अपने उद्बोधन में सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण गंभीर आर्थिक संकट के बीच घिरी एल आई सी के निवेशकों पर मंडरा रहे खतरे पर गंभीर चिंता व्यक्त की।मां नर्मदा के पावन जल से मैहर वाशियो को वंचित रखे जाने मैहर को जिला न बनाने खद्यान्न सहायता के नाम पर केवल चावल वितरित किए जाने को लेकर सरकार की आलोचना की साथ ही बच्चों के सुखद भविष्य के लिए प्रदेश व केंद्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने एवं नमामि देवी नर्मदे नमामि देवी शारदे मैहर पधारो मां नर्मदे का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।स्वागत सभा में सरपंच रामपाल दाहिया रिंकू बड़गैया रामदरश सिंह लालमन सिंह शिवचरण सिंह अरविंद सिंह हरबंस तिवारी शीतल विश्वकर्मा बृजेंद्र सोनी महेश गुप्ता राजेश बड़गैया भूपेंद्र सिंह प्रद्युम्न यादव सुभाष कुशवाहा दीपक सिंह प्रमिला साकेत विनोद सेन अभयलाल सेन कंछेदी सिंह दीपू सिंह हरवंश तिवारी लव कुश राजेंद्र कुशवाहा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*