ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे रिपोर्टर




ग्राम देवनली की बदहाल सड़क की स्थति की खास रिपोर्ट न्यूज 24*7 इंडिया एवं शिव वाणी समाचार पत्र पर प्रकाशित की गई थी ,,जिसका असर आ देखने को मिला है ,,अफसर और ठेकेदार द्वारा इसको अब दुरुस्त किया जा रहा है ।
आपको बता दे की यह सड़क नागलवाड़ी रोड से देवनली रोड 1.4 किलोमीटर बनाई गई थी जिसको जिसको आजतक नही किया गया मरम्मत को लेकर न्यूज चैनल पर खबर दिखाई गई थी ,जिसको आज कॉन्स्ट्रेशन कंपनी द्वारा सड़क का काम किया जा रहा है ।
इस सड़क की कुल लागत 60.970 लाख है जिसका जिम्मा बालाजी इंस्ट्रक्शन महू को दिया गया था जिसको कंपनी ने 2019 बनाई थी ,जबकि इसकी मरम्मत की राशि 18.9 लाख भी दी गई थी ,जिसको कंपनी द्वारा आज इस सड़क को दुरस्त करने में खर्च कर रही है ।
यह सड़क भिलट देव मंदिर मार्ग की ओर जाती है, इस सड़क पर 4 से 5 गांव में जुड़े हुए हैं, सड़क के माध्यम से किसान अपनी फसलों लेने जाने में भी इस मार्ग का उपयोग करते है ।
ग्राम देवनली के निवासी मंसाराम वास्कले ने बताया की सड़क जर्जर होने से वाहनों को निकलने में खासी दिक्कत होती थी गड्डे और उबर खाबड़ होने से दुर्घटनाएं भी होती रहती थी ,परंतु अब इसका कार्य होने से , ऐसी समस्याएं अब कम होगी ,और किसानों को भी अपनी फसल लाने ले जाने में आसानी रहेगी ।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*