Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

लोकेशन मोरडोंगरी/उमरेठ

परासिया विकास खंड की ग्राम पंचायत मोरडोंगरी खुर्द सहित सभी ग्राम पंचायतों में पहुंची विकास यात्रा,उक्त विकास यात्रा का सभी पंचायतों में हुआ जोरदार स्वागत,
यह विकास का यात्रा मुख्य उद्देश्य अंतिम से अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को मध्यप्रदेश
सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाना,कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती जी की पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ,इसके बाद विकास यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री ताराचंद बावरिया द्वारा ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला एवं ग्राम पंचायत मोरडोंगरी खुर्द में करोड़ों की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया गया,
इसके उपरांत शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल मोरडोंगरी के छात्र/ छात्राओं के द्वारा स्वागत नृत्य एवं पुलवामा शहीदों की याद में देश भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो आकर्षण का केंद्र रहा,
तो वहीं विकास यात्रा परासिया विकास खंड के विकास यात्रा प्रभारी पशु विभाग के सहायक संचालक डां.पक्षकार के द्वारा सरकार से लाभान्वित हितग्राहियों की सूची मुख्यअतिथि के समक्ष रखा गया, तो वही ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला के उपसरपंच पंकज राधेश्याम दुबे ने प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा जो भी आज दिनाँक तक हुआ विकास कार्यों की जानकारी दी गई, उक्त कार्यक्रम में
ग्राम पंचायत मोरडोंगरी खुर्द की सरपंच शशि शिवराम विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला के सरपंच नीलेश डेहेरिया,
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश धुर्वे,सौरभ बावरिया,भाजपा उमरेठ मंडल महामंत्री देवेंद्र डेहेरिया,भाजपा मंडल उमरेठ के पूर्व महामंत्री राधेश्याम पवार,संजय पवार,सुखनंदन जावरे,जिला अजा.मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति डेहेरिया,तुकाराम दुर्गे,गोविन्द डेहेरिया,जिला महिला मोर्चा की जिला धनलाल मर्सकोले,रामदास साहू,रुक्खन जावरे,उमरेठ तहसील के तहसीलदार कैलाश कौर,संबंधित विभाग के अधिकारी जिला पशु विभाग संचालक डां. मोर्य, ग्रामिण कृषि विस्तार अधिकारी द्वय डेहेरिया जी,ज्ञानशाह वाडिवा,उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी आर. सी.सल्लाम,पीएच विभाग से सब इंजीनियर श्री चौधरी, वितरण केन्द्र से उप यंत्री रामराव ठाकरे,हायर सेकेन्ड्री स्कूल मोरडोंगरी की संकुल प्राचार्य श्रीमती आरती सिंह,प्रभारी प्राचार्य एमबी सिंह,उमरेठ थाना के थाना प्रभारी श्री खेलचंद पटले,जनशिक्षक गण वीरेंद्र शर्मा, कमल साहू,दुर्गेश पवार,