राहुल राठोड़ रिपोर्टर


राजोद// सरदारपुर तहसील की ग्राम पंचायत निपावली राजोद थाना क्षेत्र के मजरा किलोली मे अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा श्री राम मंदिर परिसर मे स्थित हवन स्थल के पास भगवान शिव जी का शिवलिंग स्थापित था जो कि पांच दस्क पुराना है जिसको असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बना कर क्षतिग्रस्तग किया गया खंडित करने का फिर मामला सामने आया है। सनातन धर्म के मंदिरों को असामाजिक तत्वों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा हे। ग्रामीणों ने सुबह देखा तो शिवलिंग अपने स्थान पर नही था तथा गांव वालों के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। सुचना मिलते पुलिस थाना राजोद घटनास्थल पर पहुंची। मौका मुआइना कर मामला संज्ञान में लिया गांव वालों ने कहा है कि जिस तरह से असामाजिक तत्वों के द्वारा सनातन धर्म और आस्था को चोट पहुंचाते है उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि फिर कोई असमाजिक तत्व किसी के भी धर्म आस्था के साथ खिलवाड़ ना कर सके। क्षेत्र में असामा तत्वों का हौसला बुलंद होने से अन्य धार्मिक स्थलों को छेड़छाड़ कर सकते हैं पुलिस प्रशासन की ढील मूल कार्रवाई से असामाजिक तत्वों का दबदबा बना हुआ है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है