Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर


दीक्षार्थी बहन कुमारी आयूषी छाजेड़ की दीक्षा आगामी माह में नगर में भव्य रूप से होना है, जिसकी तैयारी समाजजनों द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही है।बुधवार को दीक्षार्थी बहन की दीक्षा समारोह की पत्रिका का मुहूर्त किया गया, जिसका लाभ जुगराजमल, जितेन्द्रकुमार, रूपेशकुमार धारीवाल परिवार को मिला। पत्रिका मुहूर्त का जुलूस लाभार्थी धारीवाल परिवार के निज निवास से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ गंज स्थित जैन मंदिर पहुंचा जहां पूर्ण विधि-विधान के साथ पत्रिका का मुहूर्त किया गया। जुलूस में विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित समाज के वरिष्ठजन मुहूर्त की पत्रिका को अपने सिर पर धारण किए हुए जुलूस में चल रहे थे। दीक्षा पत्रिका मुहूर्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि दीक्षा संसार से विरक्त होकर संयम पथ पर अग्रसर होकर, सारे कर्मो को खपाकर मोक्ष की तरफ बढ़ने का एकमात्र साधना है। दीक्षार्थी बहन बड़ी भाग्यशाली है जो दीक्षा अंगीकार करके अपना कल्याण करने और भव्य जीवों को भी बोध देने का कार्य कर रही है। दीक्षा जितना छोटा शब्द है उतना ही गहरा है अंनत ज्ञान को अपने अंदर समा कर रखने वाला है। एक व्यक्ति जब दीक्षा लेता है तो वो न सिर्फ सांसारिक मोह माया को त्यागता है, बल्कि अपने इंद्रियों को भी विजय प्राप्त करता है और साधना की तरफ बढ़ता है। मनुष्य भव 84 लाख जीवयोनियों के बाद मिलता है जिसमे हम कितनी बार ही जन्म ले चुके होते है, कभी पशु बने, कभी पक्षी बने, कभी नारकी की घोर वेदना को सहा पर फिर भी हमे यह संसार अच्छा लगता है, हम जानते है हमे एक दिन जाना पड़ेगा, हम कहाँ से आये, हम कहा जायेंगे कोई नही जानता पर फिर भी हमे संसार अच्छा लगता है। भले कितने ही रोगों ने घेरा हो फिर भी हमे संसार अच्छा लगता है। इन्हीं सबके साथ दीक्षार्थी बहन को दीक्षा की ढेर सारी शुभकामनाएं, मोक्ष की तरफ निरंतर आगे बढ़ती रहो यही हम सबकी कामना है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, श्वेतांबर जैन अध्यक्ष पवन सुराना, विनीत सिंगी, नगीन छाजेड़, प्रदीप धाड़ीवाल, प्रभात धारीवाल , राहुल धारीवाल , रूपेश धारी वाल, पवन जैन, विजय मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।