*महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर मोरोली से कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रमोद शुक्ला ने न्याय यात्रा शुरू की*

जनपद पंचायत मेहगांव के ग्राम पंचायत मोरली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की सफलतम भारत जोड़ो यात्रा अभियान कार्यक्रम के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व गांधी चौपाल के प्रभारी श्री भूपेंद्र गुप्ता जी के नेतृत्व एवं निर्देश पर महाशिवरात्रि के पावन शुभ अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर मोरोली से जिला कांग्रेस कमेटी भिंड के महासचिव व मेहगांव ब्लॉक के गांधी चौपाल प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने सर्वप्रथम पशुपति नाथ के दर्शन करने के उपरांत मोरोली गांव के राम बिहारी कुशवाहा जी के घर पर गांधी चौपाल लगाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस को मजबूत करने न्याय यात्रा प्रारंभ की आयोजन को हरी झंडी कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष राम अवतार शर्मा जी ने दिखाई कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री मनीष शिवहरे जी ने किया इस अवसर पर शुक्ला ने कहा कि हम सभी को कमलनाथ जी के नेतृत्व में मेहगांव में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना है और आने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना है शर्मा जी ने कहा आज भाजपा विकास यात्रा के नाम पर आमजन को धोखा दे रही है व गरीब जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है शिवहरे जी ने कहा कि आगामी चुनाव में मेहगांव में कांग्रेस को अवश्य विजय मिलेगी इस अवसर पर उपस्थित गांव के सरपंच श्री अवधेश जाटव जी कमलेश शर्मा जी सत्येंद्र दुबे जी हरीश चंद्र शुक्ला अनुज जाटव भविष्य कृष्ण चंद्र शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब