
हरदा आबकारी विभाग के दल ने सोमवार को अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के खेड़ीपुरा मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, छिड़गांव, नीमगांव तथा वृत खिरकिया के ग्राम नगावा व चौकड़ी में दबिश देकर कुल 13 पाव देशी मसाला शराब, 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 105 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया। मुद्देमाल को जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

जप्त किये गये मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य 10990 रूपये है। कार्यवाही के दौरान वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर की टीम का योगदान रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*