Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर  ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर  प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में ग्राम बंदीमुहाड़िया निवासी राम अवतार ने कलेक्टर  को आवेदन देकर सिराली से बंदीमुहाड़िया मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार सिराली को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।


इसके अलावा सिराली निवासी गणेश ने कलेक्टर  से शिकायत की कि उसके बार-बार आवेदन देने के बावजूद राजस्व विभाग व नगर परिषद सिराली द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है, जिस पर उन्होने तहसीलदार सिराली को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। ग्राम धूपकरण निवासी लक्ष्मीनारायण ने कलेक्टर ऋषि गर्ग को आवेदन देकर स्वरोजगार योजना के तहत लोन दिलवाने की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को आवेदक को स्वरोजगार ऋण दिलवाने के लिये कहा। बिछौलामाल निवासी मुकेश जाट ने जनसुनवाई में कलेक्टर  को आवेदन देकर मनरेगा योजना के तहत पंचायत द्वारा भारी भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत की, जिस पर उन्होने जांच दल गठित कर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिये।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍