
हरदा- कलेक्टर ऋषि गर्ग ने 4 गांवों की भूमि को आबादी भूमि घोषित कि-
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आदेश पारित कर जिले के ग्राम गुरारखेड़ा, कुंजरगांव, गोंदागांवकला व नजरपुरा की कुछ भूमि को आबाद भूमि घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत आवासहीनों को आवास प्रयोजन के लिए भूखंड दिए जाने के उद्देश्य से तहसीलदार हंडिया, टिमरनी व रहटगांव तथा संबंधित एसडीएम की अनुशंसा पर यह कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि ग्राम गुरारखेड़ा की 0.610 हेक्टेयर भूमि, कुंजरगांव की 1.787 हेक्टेयर भूमि, गोंदागांवकला की 0.202 हेक्टेयर भूमि तथा नजरपुरा की 0.202 हेक्टेयर भूमि को आबादी भूमि घोषित किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन