
रहटगांव प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान ने बिजली बिल के बकायेदारों को जारी किये नोटिस रहटगांव विद्युत वितरण केंद्र के दर्जनों उपभोक्ताओं पर लाखों रुपए के बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली हेतु रहटगांव प्रभारी तहसीलदार के द्वारा क्षेत्र के बिजली बिल के बकायेदारों को नोटिस जारी किए हैं उपभोक्ताओं को 30 मार्च तक बकाया बिजली बिल जमा करना अनिवार्य होगा ।

रहटगाॅव प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया
जारी नोटिस के अनुसार 10 दिवस में बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर खसरा कॉलम नंबर 12 में बकाया बिजली बिल की राशि दर्ज की जाएगी।

मिली जानकारी केे अनुसार रहटगांव विद्युत वितरण केंद्र के 16 बिजली उपभोक्ताओं पर 8,90,806 रुपए की राशि बकाया चल रही है वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अब राजस्व विभाग सहित बिजली विभाग बिजली बिल के बकायेदारों पर सख्ती से कार्यवाही करनेे की तैयारी में है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन