
हरदा /रहटगांव- महाशिवरात्रि का महापर्व आज
महाशिवरात्रि पर्व आज 18 फरवरी को मनाया जा रहा है इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है इस दिन देवों के देव महादेव की विधि पूर्वक पूजा अर्चना भक्तों के द्वारा की जाती है। इस बार कई सालों बाद शिव पूजा का अद्भुत संयोग बना है।

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कई मान्यताएं है ,माना जाता है इस दिन शिव प्रकट हुए थे। वही यह भी मान्यता है इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।


महाशिवरात्रि पर्व पर आज भगवान पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का आना प्रारंभ हुआ ,भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक एवं पूजन अर्चन कर महा आरती की गई, महा प्रसादी और भंडारे का आयोजन जगह-जगह किया गया ।


दोपहर बाद भगवान शिव की पालकी नगर भ्रमण पर निकली ढोल नगाड़े डीजे के साथ भक्त भी भगवान शिव की बारात में नाचते गाते बोल बम और हर हर महादेव के नारों के साथ भगवान शिव की पालकी निकाली गई। भगवान शिव के भजनों से पूरा वातावरण शिव मय हो गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन