
हरदा- सैनिक कल्याण हेतु प्रदेश में सर्वाधिक राशि जमा की हरदा जिला प्रशासन ने
2.28 लाख रू. के लक्ष्य के विरूद्ध 8.05 लाख रू. एकत्र कर पाया पहला स्थान
सशस्त्र सेना झंडा दिवस में सैनिकों के कल्याण के लिए प्रदेश में सर्वाधिक राशि 8.05 लाख रुपए एकत्र करने पर हरदा जिला प्रशासन को राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल की ओर से प्रशस्ति पत्र मिला।

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि हरदा जिले को शासन द्वारा 2.28 लाख रूपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध जिला प्रशासन ने वर्ष 2020 में 8.05 लाख रु. एकत्र कर सैनिक कल्याण के लिए शासन को भेजे। उन्होने बताया कि लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 353 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है और हरदा जिला प्रदेश में प्रथम रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन