
हरदा कृषि मंत्री कमल पटेल ने वितरित किए गोपाल पुरस्कार-

मुख्यमंत्री गोपाल पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 – 23 में जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कमल पटेल कृषि मंत्री मध्यप्रदेश शासन के कर कमलों से पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किए गए।


इस दौरान प्रेमनारायण पिता रामचंद्र विश्नोई, ग्राम नहालखेड़ा, विकासखंड हरदा की साहिवाल गाय को प्रथम पुरस्कार 51 हजार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ललित पिता राजेंद्र विश्नोई ग्राम सारंगपुर विकासखंड खिड़कियां कि साहिवाल गाय को द्वितीय पुरस्कार ₹21000 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

युवराज पिता महेंद्र चोयल, ग्राम भोनखेड़ी, विकासखंड हरदा की साहीवाल गाय को तृतीय पुरस्कार ₹ 11000 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन