Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इंडियन आयरन एण्ड स्टील सेक्टर स्कील प्रशिक्षण के माध्यम से अपने हुनर को करे विकसित – रायसिंह मेवाड़ा लोहपिटा समुदाय के लोगों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न, प्रदान किए प्रमाण पत्र

किरण रांका रिपोर्टर


आष्टा। लोहपिटा समाज के लोग बहुत मेहनती होते है, यह लोहे जैसी कठोर वस्तु को पीटकर उसका आकार बर्तन, औजार जैसी आवश्यक वस्तुओं में परिवर्तित कर देते है। वर्षो से लोहपिटा समाज के लोग लोहे की विभिन्न वस्तुएं जो घरों के कार्य में आवश्यक होती है ऐसी वस्तुओं का निर्माण कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, किंतु मशीनरी युग की इस दुनिया के चलते वह अपने कार्य को छोड़ दूसरे कार्य में जुट गए। शासन द्वारा लोहपिटा समाज के हुनर को निखारने और उन्हें विकसित करने के उद्देश्य से इंडियन आयरन एण्ड स्टील सेक्टर स्कील जैसी योजनाओं का प्रारंभ किया है, ताकि यह समुदाय विकसित होकर अपने हुनर को और निखान सकें।
इस आशय के विचार दीनदयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित इंडियन आॅयरन एण्ड स्टील सेक्टर स्कील प्रशिक्षण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। प्रशिक्षण के दौरान लोहपिटा समाज के महिला एवं पुरूषों द्वारा विगत तीन माह से स्थानीय बालाजी कम्प्यूटर सेंटर पर प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा था, प्रशिक्षण कार्य पूर्ण होने पर आज उन्हें प्रमाण पत्र व शासन द्वारा दी जाने वाली नगद राशि विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी एन.के. पारसनिया, पार्षद तेजसिंह राठौर की उपस्थिति में प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि भारत के प्रत्येक नौजवान के लिए आवश्यक है कि वह अपनी स्किल पर काम करें, यदि कोई व्यक्ति अपने आपको विकसित करने के लिए मेहनत करता है तो निश्चित तौर पर खुद के हुनर को इतना विकसित कर सकता है कि वह खुद के साथ-साथ अन्य लोगो को रोजगार से जोड़ सकें। भारत सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकसित व सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण जैसी महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की है, जिसका आप सभी हिस्सा बनकर अपने हुनर को और ज्यादा विकसित कर अपने घर का लालन-पालन उचित तरीके से कर सकते हैं। विकसित किए हुए हुनर से खुद के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न कर सकते हैं। साथ ही अन्य लोगों को साथ लेकर बड़े स्तर पर काम किया जा सकता है। कार्यक्रम को सीएमओ एनके पारसनिया, वार्ड पार्षद तेजसिंह राठौर द्वारा भी संबोधित किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ एनके पारसनिया, पार्षद तेजसिंह राठौर, सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल, ममता बमुरे के साथ ही लोहपिटा समाज के महिला-पुरूष प्रशिक्षणार्थीगण मौजूद थे।