भंडारे में दिखी हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिशाल
लोकेशन = झिरनिया
रुपेश मोरे रिपोर्टर



झिरन्या से मात्र 14 km दूर चित्तौड़ भुसावल राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित आदिवासी बाहुल्य की ग्राम पंचायत चिरिया में पानी टंकी एवं ग्रीड के पास प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में खेड़ापति हनुमान और शिव परिवार, की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 से 24फरवरी 3 दिन तक .अक्षत शर्मा (पवन), श्री अंबिका नाथ ज्योतिष केंद्र उज्जैन के आचार्य ,पंडित महामंत्र अनुष्ठान में जुटे हुए थे। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सुबह 9 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति भी हुई।1 कुंडीय महायज्ञ में 7 दंपतियों ने आहुतियां दी। 11 बजे
पूर्णाहुति के बाद महा आरती हुई जिसमे दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे और भंडार में श्याम 6 बजे तक भोजन प्रसादी का लाभ लिया गया । दिनेश जायसवाल ने बताया की आयोजन की खासियत थी की उसमे छेत्र के सभी वर्ग के लोगो ने हिस्सा लिया और अपने तन मन धन से सहयोग दिया भंडारे में कई मुस्लिम भाइ भी प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे जिन्होंने चिरिया में भाई चारे की मिशाल पेश की रात्रि को भजन एवं संगीतमय सुंदर कांड की शानदार प्रस्तुति खरगोन की टीम द्वारा दी गई जिसमे सभी ग्रामीण उपस्थित रहे ।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक