Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा – नगर की सभी सामाजिक वा धार्मिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले सनातन सकल समाज के अध्यक्षों के प्रभावी संगठन के बैठक संगठन के संयोजक सुरेश जी सुराना की अध्यक्षता में स्थानिय गोकुल धाम में आयोजित हुई ,।
बैठक में सभी समाज के अध्यक्षों ने आपने अपने विचार रखे ,सर्व सम्मति जिन बातों पर सहमति बनी , उनमें, प्रमुख रूप से इन विषयों पर जोर दिया गया की सभी समाज के अध्यक्ष अपने अपने समाज से प्रभावी रूप से मनोनित होकर आए है, और अगर सकल समाज के संगठन पर आगे कोई भी अनर्गल आरोप या प्रतायरोप लगाता है तो उसका प्रबलता से विरोध किया जावेगा ।
रंगपंचमी पर प्रमुख रंग के गैर में सकल संगठन के सदस्य सामूहिक रूप से एकत्रित होकर चलेंगे ।, आने वाले रविवार को संगठन हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनायेगा, जिसमे सहभोज भी सम्पन्न होगा ।
और भी समाज के आवश्यक विषय जो की आए दिन शहर में चर्चा का विषय रहते है, ऐसे विषयो पर भी चर्चा हुई, जिनका समय अनुरूप समाधान निकालने में संगठन अपनी महत्ती भूमिका निभाएगा
बैठक का संचालन मुकेश नामदेव ने किया , वही अंत में अभार मनीष डोंगरे ने किया ।