मुकेश अम्बे रिपोर्टर

जिले में भौंगर्या पर्व की शुरुआत हो गई है। आदिवासी समाज में भोंगर्या हाट बाजार को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी बीच जिले के भोंगर्या हाट में सीएम शिवराजसिंह के आने की खबर मिली है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जिले में भौंगर्या हाट में शामिल होंगे। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल के निवेदन पर मुख्यमंत्री चौहान 6 मार्च को ग्राम जूनाझिरा में लगने वाले अंतिम भौंगर्या हाट में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम लगभग तय होते ही प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। गुरुवार को कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, अपर कलेक्टर रेखा राठौर, एसडीएम घनश्याम धनगर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं काजल माता गांव के भौंगर्या हाट में जिपं अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल नाचे। इनके साथ जपं अध्यक्ष पप्पू पटेल, जपं उपाध्यक्ष भूपेंद्र गोयल, करण पटेल, युमो उपाध्यक्ष वासू पारगीर, ओंकार सोलंकी, जपं सदस्य बिहारी मौजूद थे। इस दौरान जिपं अध्यक्ष ने पूरे भौंगर्या हाट का जायजा लिया। वहीं खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल पाटी भौंगर्या में पहुंचे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया