परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र छात्राओं को वितरण की शिक्षण सामग्री
कोरोना में भी निशुल्क मास्क, सेनीटाइजर का वितरण कर चुका है हिंदुजा कॉलेज
किरण रांका रिपोर्टर




1 मार्च से कक्षा 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षाएं आरंभ हो चुकी है,और हजारों बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हे,ऐसे में कई बार बच्चे अपने साथ शिक्षण सामग्री लाना भूल जाते है ऐसे ही बच्चों का ध्यान रखते हुए शहर के हिंदुजा कॉलेज ने परीक्षा केंद्रों के बाहर शिक्षण सामग्री वितरण कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी!
हिंदुजा कॉलेज के घनश्याम परमार ने जानकारी देते हुए बताया की हमारी शिक्षण संस्थान द्वारा बच्चो को प्रोत्साहित करने और मोटिवेट करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर जाकर पेन,डायरी सहित अन्य शिक्षण सामग्री निशुल्क वितरित की गई!
इस दौरान परीक्षा देने आए बच्चे निशुल्क शिक्षण सामग्री मिलने पर खुश होते हुए दिखाई दिए तो हिंदुजा कॉलेज की इस अनूठी पहल की जमकर तारीफ़ की!
गोरतलब गुरुवार को 12 वी के प्रथम पेपर के लिए परीक्षा देने आए छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्रों के बाहर हिंदुजा कॉलेज संस्था ने परीक्षा में लिखने के लिए पेन पेंसिल का निशुल्क वितरण किया!
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले भी कोरोना में हिंदुजा कॉलेज संस्थान ने स्कूलों के बाहर छात्रों को निशुल्क मास्क सैनिटाइजर का वितरण कर चूका है!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है