
रहटगांव -कहार कल्याण मछुआ समिति रहटगांव का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष कमलसिंह चौहान एवं सचिव शिवशंकर ढोलया बनाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्थानीय खेड़ापति माता प्रांगण में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी नागरिकों ने हिस्सा लिया और समाज के उत्थान प्रगति के लिए किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।

आगामी 26 मार्च को निषादराज जयंती है। इसमें जिला स्तरीय रूप से मनाए जाने वाली निषादराज (केवट) जयंती पर चर्चा की गई। एवं सभी ने सर्वसम्मति से जयंती में भाग लेकर सफल बनाने में अपना योगदान देने की बात कही, इस दौरान सभी की सलाह एवं विचार के उपरांत उक्त समिति बनाई गई। एवं सामाजिक बंधुओं ने नवागत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रहटगांव खंड के दूधकच्छ मंडल के ग्राम पान्तलाई में 5 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।