Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन / सागर
दिनांक 02/03/23

सागर लाड़ली बहना योजना के मुख्य कार्यक्रम में भोपाल जायेगी सागर की बहनें,नोडल अधिकारी नियुक्त

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना 5 मार्च से प्रारंभ हो रही है। लाडली बहना योजना का राज्य स्तरीय आयोजन भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में होगा। आयोजन में मध्यप्रदेश की बहने शामिल होंगी। इसी दिन से लाड़ली बहना योजना प्रारंभ होगी, जिसके आवेदन पत्र भी भरना शुरू हो जाएंगे।
कलेक्टर दीपक आर्य ने लाड़ली बहना योजना के शुभांरभ के आयोजन के लिए अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है एवं निर्देश दिए कि आयोजन में सभी बहनों को भोपाल भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि भोपाल जाने वाली समस्त बहनों के लिए भोजन, पानी की व्यवस्था की जाए जिससे हमारी बहनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास अधिकारी बृजेश त्रिपाठी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। सपना त्रिपाठी अपने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से सागर जिले से लगभग 2000 से अधिक बहनों को भोपाल भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि लाड़ली बहनों को भोपाल भेजने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य के आदेश पर आज बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिला प्रमुख शामिल हुए। उन्हें आवश्यक दायित्व सौंपे गए है। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहनों को भोपाल ले जाने के लिए जिले से 50 स्थल चयन किए गए हैं जहां से बहने भोपाल के लिए रवाना होगी। महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी के आदेश पर 11 विकासखंडों में अलग-अलग स्थल चयन किए गए हैं, जहां से बहने एकत्र होकर भोपाल के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि चयनित स्थलों में –
शाहगढ़ प्रोजेक्ट – हीरापुर, दलपतपुर, बरायठा, बण्डा प्रोजेक्ट से बण्डा, बरा, साजी,
सागर ग्रामीण एक -कर्रापुर, मकरोनिया, रजाखेड़ी, गल्ला मंडी चौराहा सागर, बहेरीया गदगद
सागर ग्रामीण 2 – बडतुमा, ढाना, सुरखी, परसोरिया, पथरिया जाट
सागर नगर 1 – शनि मंदिर, तहसीली तिगड्डा, डफरिन के सामने, तीन बत्ती, कटरा मस्जिद
सागर नगर 2 – विजय टॉकीज चौराहा, अंबेडकर मूर्ति भगवागंज, चमेली चौक राम बाग मंदिर, मोती नगर थाना, इंद्रा नेत्र चिकित्सालय
राहतगढ़ – राहतगढ़, सिहोरा, नरयावली
जैसीनगर – जैसीनगर मंगल भवन, जैसीनगर, बिलहरा
देवरी – देवरी परियोजना कार्यालय, देवरी परियोजना, महाराजपुर, गौरझामर
केसली – केसली, सहजपुर, टड़ा, केवलारी
खुरई – खिमलासा बस स्टैंड, खुरई परियोजना कार्यालय, खुरई तहसीली
बीना नगर – बीना गांधी तिराहा, बीना नगर पालिका, बीना तहसीली
बीना ग्रामीण – आगासौद चीब, मंडी बामौरा पुलिस चौकी, नॉगाव
मालथौन – मालथौन बस स्टैंड, बांदरी बस स्टैंड, रजवांस बस स्टैंड
बनाए गए हैं। जहां से प्रातः 6ः00 सभी बहनें एकत्र होकर भोपाल के लिए रवाना होगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम कार्यालय से भी बहनों को भोपाल जाने की व्यवस्था रहेगी।