
उमेश पाल हत्याकांड में उत्तर प्रदेश प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है। प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन में नजर आ रहा है। पहले दिन अतीक अहमद के करीबी जफर के घर पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला, उसके बाद गुरुवार को अतीक गैंग के करीबी सफदर अली के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला।
शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्रधिकरण का बुलडोजर एक बार फिर एक्शन में दिखा। अतीक के करीबी माशूकुद्दीन के घर को बुलडोजर की मदद से गिराया गया। पुलिस प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है। एक्शन साइट पर भारी पुलिस बल तैनात है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है