शकील खान रिपोर्टर

श्री कैलाश जाखड़ उमरबन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त
ग्राम कोटड़ा के ऊर्जावान नेता भाई कैलाश जाखड़ को उमरबन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति लोकप्रिय मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा की अनुशंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार श्री राजीव सिंह उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी मध्यप्रदेश के द्वारा की गई है। श्री जाखड़ की नियुक्ति होने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मुवेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर हाजी असगर हुसैन कुरेशी जवान सिंह चौहान नरेंद्र जयसवाल दिनेश राठौड़ पूर्व सरपंच मकबूल बाबा जर्मन सिंह पंजाबी, डॉक्टर ओम जोशी विश्वजीत सेन अशफाक बबलू, इंटक नेता संग्राम सिंह ठाकुर, दादू सिंह दरबार, गोलू भाई दरबार, पूर्व सरपंच श्री पर्वत सिंह जमरा, देवलरा सरपंच शोभाराम भाई, जनपद सदस्य सोमेश्वर भाई , डॉक्टर कांतिलाल धनगर गोगावां तथा समस्त मित्र मंडल देवलरा,डेडगांव,कोठड़ा एवं टवलाई के समस्त नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।