लोकेशन/सागर
दिनांक 07/03/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


स्लंग/ सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश जारी करते हुए कहा
सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग की खाली एवं भरे पदों की जानकारी तीन दिन में प्रस्तुत करें। जिससे कि जिले में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा सके। यह निर्देश कलेक्टर दीपक आर्य ने आज दिए।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला,अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी. सी .शर्मा सहित समस्त विभागों के विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।
कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामले निराकरण किए जाने के लिए समस्त विभाग अपने-अपने विभागों के अधिकारी खाली एवं भरे पदों की जानकारी तीन दिवस में प्रस्तुत करें तो अगले पांच दिवस में समस्त अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निराकरण किया जा सके
उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिससे कि अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति को तत्काल नियुक्ति प्रदान की जा सके ।उन्होंने कहा कि तीन दिवस में जानकारी प्रस्तुत न करने वाले विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन