लोकेशन/राहतगढ़
दिनांक 07/03/ 23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

स्लंग/ सागर जिले के दक्षिण वन मण्डल के वन परिक्षेत्र राहतगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम वन समिति टीला बुजुर्ग ने बिगड़े वन क्षेत्रों को सुधारने में अभूतपूर्व कार्य किया है। जिसका परिणाम है कि उस क्षेत्र में अब हरे-भरे जंगल दिखाई देने लगे है। संयुक्त वन प्रबंधन एवं वन विभाग के संयुक्त रूप से कड़ी मेहनत से बिगड़े वनों को सुधारा जा सका है। ग्राम वन समिति टीला बुजुर्ग अपने रकबे के साथ-साथ लगभग 500 हेक्टेयर वन क्षेत्र में सुरक्षा का कार्य करती है। समिति द्वारा सुरक्षित किए गए वन क्षेत्र में तेदूपत्ता, अचार, महुआ आदि का संग्रहण भी ग्रामवासियों द्वारा किया जाता है।
वन समिति के अध्यक्ष श्री हेमेष सिंह राजपूत तथा समिति की उपाध्यक्ष गुड्डीबाई लोधी, समिति के सदस्यों को वन सुधार के लिए लगातार प्रेरित करते है। समय-समय पर ग्राम वन समिति की बैठक का आयोजन वन विभाग के सामंजस्य से किया जाता है। सदस्यों के बीच लगातार संवाद बनाए रखते है।
वन विभाग का अमला वन समिति के सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखता है। समिति के समक्ष आने वाली समस्याओं का निराकरण भी वन अमला करता है।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*