
जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही के लिये मिलावटी व नकली दूध निर्माताओं एवं मिलावटखोरी में लिप्त दूध, मावा, पनीर तथा दूध से बने खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जा रहे है। इसके पूर्व भी विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.के. काम्बले ने निरीक्षण के दौरान हरदा शहर के मक्खन भोग होटल से दही और पनीर के नमूने लिये। उन्होंने बताया कि इन नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना