Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक शनिवार को जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में कलेक्टर  ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  रोहित सिसोनिया, डीएफओ अंकित पाण्डे, कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सभी उपयंत्री तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर  गर्ग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 80 से 90 प्रतिशत प्रगति वाली समस्त नलजल योजनाओं के कार्य 31 मार्च 2023 तक पूर्ण करें। समयावधि में कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाई जाए। कार्य में अत्यधिक विलम्ब कर रहे ठेकेदारो में भगवती इंटरप्राइजेज मुरैना एवं मेंसर्स पार्थ इन्जी. हरदा को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कई नोटिस जारी करने के बावजूद कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार में कोठारी इन्फ्रास्ट्रक्चर खण्डवा को टर्मिनेट करने के आदेश दिए।

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता की निगरानी हेतु शासन द्वारा नियुक्त टीपीआई एजेंसी में. आई.आर. क्लास के कार्यों से असंतुष्ट होते हुए अनुबन्ध को टर्मिनेट करने के निर्देश दिए। विभागीय कार्याे की समीक्षा करते हुए मैकेनिकल उपखण्ड के उपयंत्री  संतोष वासकले के विरुद्ध 2 इंक्रीमेंट रोकने एवं लगातार अनुपस्थित चल रही उपयंत्री  मंजू नर्रे को सेवा से पृथक करने का प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर  गर्ग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाते हुए ग्रीष्म काल में जिले में जल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी एवं आगामी ग्रीष्म काल में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्य योजना प्रस्तुत की। बैठक में बताया गया कि पेयजल व्यवस्था के लिये जिले के 149 ग्रामों को चिन्हित किया गया है, जहां आवश्यकतानुसार हैंडपंपों में 3550 मीटर राईजर पाइप बढ़ाए जाने, जल स्तर से प्रभावित ग्रामों में 109 सिंगल फेस मोटर पंप लगाए जाने एवं आवश्यकतानुसार जिले में 62 नलकूप खनन का प्रावधान किया गया है।

बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि जिले में पेयजल परिवहन की स्थिति निर्मित नहीं होगी। बैठक में कलेक्टर  गर्ग ने ग्रीष्मकाल में निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में कार्यपालन यंत्री पीएचई को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कम जल आवक क्षमता वाले जल स्रोतों के लिए भूजल संवर्द्धन के लिये संरचनाएं निर्मित करने के लिये आर.ई.एस विभाग को निर्देशित किया।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍