*पाठक ने गुलाल लगाकर शहर में लोगों को होली की शुभकामनाएं दी*।
कुंवर सिंह रिपोर्टर





भिंड : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने शहर में लोगो को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और कहा कि यह त्योहार प्यार और भाईचारे का संदेश देता है.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह पर्व प्रेम, सदभाव और भाईचारे का संदेश देता है. यह पर्व सभी के जीवन में और अधिक सुख-समृद्धि-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लाए और सभी का जीवन रंगों से रंगे. सफलता के नए रंग।”
गौरतलब है कि देश भर में हर साल होली दो दिनों तक मनाई जाती है। लेकिन इसकी तैयारी और सारे आयोजन एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाते हैं।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद आज जिस प्रकार से लोग इस त्यौहार को उत्साहपूर्वक मना रहे है, उनमें एक नया जोश नजर आ रहा है एवं होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है जिसमें लोग आपसी राग द्वैष को भूल कर एक दूसरे को गले लगाकर सामाजिक सौहार्द को कायम करते हैं ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है