मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी 10 मार्च 2023/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्री प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बडवानी एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बडवानी के मार्गदर्शन में ग्राम निसरपुर में महिला सशक्तिकरण के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में महिलाओं को अपने अधिकारों व कानुन के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। आयोजित शिविर में उपस्थित न्यायाधीश अजय उइके द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कानुनी जागरूता महिला सशक्तिकरण का आधार एवं उनकी सामाजिक उन्नति में सहायक है। न्यायाधीश द्वारा महिलाओं को सावित्रीबाई फुले की जीवनी के बारे में बताकर उन्हें महिला सशक्तिकरण हेतु प्रेरित किया।
शिविर में उपस्थित थाना खेतिया में पदस्थ उपनिरीक्षक कमलकिशोर चैहान एवं उर्जा महिला हेल्प डेस्क से आरक्षक श्रीमति रेलम जमरा ने कहा कि महिलाऐ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे एवं अपनी बहन बेटियों को सुरक्षा सहित अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करे। शिविर में न्यायाधीश द्वारा महिलाओं को कानुनी एवं योजना संबंधी पेम्पलेट वितरित किये गये। शिविर से लगभग 60 महिलाए लाभाविंत हुई कार्यक्रम के अंत में सावित्रीबाई फुले को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की गयी।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन