मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी 10 मार्च 2023/ निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(ग) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के उद्देश्य से आॅनलाइन आवेदन प्राप्त कर सत्यापन अधिकारियों द्वारा मूल दस्तावेजों से सत्यापन, सत्यापन में पात्र पाये गये बच्चों में से आॅनलाइन लाॅटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जा रहा है। प्रवेश के इच्छुक आवेदक अपना समग्र आईडी एवं आधार नम्बर दर्ज कर आधार सत्यापन कर अपने ग्राम/वार्ड पडोस तथा विस्तारित पडोस के प्रायवेट स्कूलों में कक्षावार प्रदर्शित आरक्षित सीटों में निःशुल्क प्रवेश हेतु पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन दर्ज कर सकेंगे। आवेदन के पश्चात निर्धारित तिथि एवं निर्धारित सत्यापन केन्द्र पर मूल दस्तावेजों से सत्यापन कराया जाना अनिवार्य है। सत्यापन उपरान्त पात्र पाये गये आवेदकों से अशासकीय स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत रिक्त सीटों पर आवंटन, आवेदक की पात्रता अनुसार एवं आवेदक द्वारा प्रदत्त विकल्पों के आधार पर आॅनलाइन लाॅटरी के माध्यम से किया जायेगा।
जिसकी समय सारणी निम्नानुसार है।
- पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार हेतु विकल्प की समय सीमा दिनांक 13 से 23 मार्च 2023 तक।
- आॅनलाइन आवेदन पश्चात मूल दस्तावेजों से सत्यापन समय सीमा 15 से 25 मार्च 2023 तक।
- रेण्डम पद्धति से आॅनलाइन लाॅटरी दिनांक 28 मार्च 2023।
- आवंटन पश्चात स्कूल में एडमीशन रिर्पोटिंग दिनांक 31 मार्च से 10 अप्रैल 2023 तक।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है